शादी समारोह में जा रही महिला से चेन लूटकर फरार हुए बदमाश, सीसीटीवी में खंगाले जा रहे सुराग

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में रुड़की में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। रविवार को स्कूटी पर शादी समारोह में जा रही एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने गले से चेन लूट ली। घटना चौधरी चरण सिंह तिराहे के पास हुई। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे फरार हो गए। पुलिस अब घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

डिफेंस कॉलोनी की रहने वाली रचना रावत शादी समारोह में शामिल होने के लिए स्कूटी से जा रही थीं। घर से निकलते ही बाइक पर सवार दो बदमाश उनका पीछा करने लगे। चौधरी चरण सिंह तिराहे पर पहुंचते ही पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर महिला के गले से चेन लूट ली और दोनों मौके से फरार हो गए। चेन लूटने के दौरान बदमाशों की हरकत से महिला सड़क पर गिरने से बाल-बाल बचीं। उन्होंने तुरंत शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग वहां जुटे और घटना की जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे हाथ नहीं आए।

मंगलौर पुलिस को घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके में गहन चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। वरिष्ठ उपनिरीक्षक रफत अली ने बताया कि बदमाशों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 4 नवंबर 2026, बुधवार | कार्तिक कृष्ण दशमी आज, कल रखा जाएगा एकादशी व्रत; जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

शादी समारोहों को निशाना बना रहे बदमाश
मंगलौर क्षेत्र में हाल के दिनों में लूटपाट की घटनाएं बढ़ गई हैं। कुछ दिन पहले भी बदमाशों ने एक शादी समारोह में होटल के बाहर दूल्हे के पिता से नकदी भरा बैग लूट लिया था। बैग में करीब डेढ़ लाख रुपए थे। इन घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
लगातार हो रही घटनाओं से मंगलौर पुलिस बैकफुट पर है। बदमाशों की इन हरकतों ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस पर अब दबाव है कि वह जल्द से जल्द इन घटनाओं में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करे और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 4 नवंबर 2026, बुधवार | कार्तिक कृष्ण दशमी आज, कल रखा जाएगा एकादशी व्रत; जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440