उत्तराखंड में मौसम का कहर, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज बारिश का अलर्ट, प्रशासन सतर्क

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून डेस्क। उत्तराखंड में अगले चार दिनों तक मौसम के तेवर तीखे बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के लिए चेतावनी जारी की है। खासतौर पर 4 और 5 अप्रैल को कई जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि अन्य क्षेत्रों में येलो अलर्ट लागू रहेगा।

पूर्वानुमान के अनुसार, 4 अप्रैल को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत और ऊधम सिंह नगर जिलों में मौसम ज्यादा बिगड़ सकता है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, ओले गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें -   15वीं उत्तराखंड स्टेट वूशु चैंपियनशिप: 32 स्वर्ण पदकों के साथ नैनीताल बना उपविजेता

वहीं 5 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इन क्षेत्रों में भी तेज बारिश, आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें -   आषाढ़ माह 2026: इस महीने भगवान विष्णु, सूर्यदेव और देवपूजन के लिए विशेष फलदायी माना जाता है

इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी 6 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां कहीं-कहीं तेज बारिश और गर्जन के साथ मौसम खराब रहने की आशंका है।

मौसम की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रेकिंग गतिविधियों पर रोक लगाने की सलाह दी है। साथ ही सभी आपदा प्रबंधन अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से भी खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440