फांसी के फंदे पर झूलने वाले ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बीते दिनों फांसी के फंदे में झूलने के कारण गंभीर हुए युवक की आज एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर, राजपुरा निवासी 48 वर्षीय महेंद्र पुत्र तुलाराम की बीती 9 सितम्बर को किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई। जिससे क्षुब्ध होकर उसने घर में ही फांसी का फंदा बनाकर उसमें झूल गया। इस बीच परिवारजनों की नजर जब उस पर पड़ी तब उसे तुरन्त फंदे से उतारकर उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां आज सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: द्वितीय मां ब्रह्मचारिणी को कौन सा फूल चढ़ाएं? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440