कांग्रेस के आते ही दमुवाढूंगा के लोगों को दिया जायेगा भूमि का मालिकाना हक: यशपाल आर्य

खबर शेयर करें

पूर्व काबीना मंत्री ने दमुवाढूंगा क्षेत्र में जनसभा कर सुमित के लिये मांगे वोट

समाचार सच, हल्द्वानी। पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य दमुवाढूंगा क्षेत्र में जनसभा कर कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी के अधूरे सपने दमुवाढूंगा निवासियों को भूमि का मालिकाना हक दिलाने का कार्य कांग्रेस की सरकार आते ही किया जायेगा और इसके लिए दमुवाढूंगा वासियों को कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश को भारी मतों से जीताकर विधानसभा भेजना होगा।

सुमित हृदयेश ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि हल्द्वानी उनके किये मात्र विधानसभा नही अपितु परिवार है और परिवार के हर सदस्य का वे अच्छे से ख्याल रखेंगे। उनका कहना था कि जनसम्पर्क व नुक्कड़ सभा के दौरान उनकों जनता भरपूर प्यार तथा आशीर्वाद मिल रहा है।

यह भी पढ़ें -   विकास को रफ्तार: हल्द्वानी में सीएम धामी द्वारा 132.55 करोड़ की 39 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

कार्यकर्ताओं के साथ किया व्यापक जनसंपर्क
रविवार को सुमित हृदयेश ने कुल्यालपुरा, नवाबी रोड गली न. 1 स्थित काली माता मंदिर से आज के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। गली न. 1 से गली न. 10, महिला डिग्री कॉलेज, 34 अंतर्गत शिवालिक विहार, गायत्रीनगर, शीशमहल क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क किया। इसके साथ ही वार्ड-5 अंतर्गत शांतिनगर, पाल कॉलोनी, पोलिशीट, वार्ड-17 अन्तर्गत हीरानगर, सांगुड़ी गार्डन, जेल रोड, संजय कॉलोनी, पंत कॉलोनी, सतीश कॉलोनी, गुसाई नगर, फॉरेस्ट कंपाउंड आदि क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क कर अपने लिये जीता का आशीर्वाद मांगा।

काठगोदाम रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ने दर्जनों साथियों के साथ ली कांग्रेस की सदस्यता
गायत्रीनगर क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान काठगोदाम रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हिमांशु नैनवाल ने अपने दर्जनों साथियों संग कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश द्वारा सभी सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें -   डंपर के नीचे समाई ज़िंदगी, लालकुआं हाईवे हादसे ने दहला दिया इलाका, युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

रविवार को खीम सिंह, नंदन सिंह चौहान, महेंद्र, प्रीतम बिष्ट, रोहित कुमार, सुशील डुंगरकोटी,भोपाल बिष्ट, अनिता बिष्ट, शोभा बिष्ट, देवेंद्र तोलिया, राजेन्द्र बिष्ट, संजय आर्य, प्रदीप बिष्ट, सविता गुररानी, कमला सनवाल, राजू रावत, सुरेंद्र नगरकोटी, हरीश बलूटिया, नवीन पांडे, प्रकाश पाठक, ललित परगाई, भास्कर मेहता, बॉबी आर्य, अरविंद मेहता, रवि शर्मा, चेतन पंत, वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह नवीन सांगुड़ी, मधु सांगुड़ी, विमला सांगुड़ी, शेरू, नंदू आर्य, पाली, मेघा शर्मा, प्रदीप बिष्ट, मीना शर्मा, दिनेश पांडेय, रीना पंत, कैलाश सिंह, नीलेश गोस्वामी, गौरव बलूटिया आदि ने अलग अलग क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश को जनसंपर्क मे सहयोग किया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440