समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी उत्तरी द्वारा 47वें दिन भी अध्यक्ष नवीन पंत के नेतृत्व में मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से मोदी किट एवं मोदी टिफिन का सामाजिक दूरी एवं लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुए गरीब निर्बल एवं असहाय लोगों को वितरित किया गया। वहीं समाज सेविका बबीता बिष्ट द्वारा स्वनिर्मित मास्क भी अध्यक्ष को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु सौंपे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक आदरणीय विवेक कश्यप एवं पार्षद आदरणीय दीपक बिष्ट द्वारा मोदी किट एवं मोदी टिफिन का निरीक्षण कर वितरण टीम को 290 मोदी टिफिन, दो राशन किट तथा मास्क देकर रवाना किया। सहयोगी के तौर नगर महामंत्री दिशांत टंडन, ज्ञानेंद्र जोशी, उमेश सैनी उपाध्यक्ष, विनोद तिवारी, नगर मंत्री आनंद आर्य, वीरेन्द्र देउपा, मास्क संयोजक अंशुल पांडे, पूर्व पार्षद राजेन्द्र भाकुनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रिंकी जोशी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश गर्ग, युवा मोर्चा कार्यकर्ता, योगेन्द्र परमार, महिला नेत्री दीप्ति चुफाल, प्रेमलता पाठक, बिन्नी, प्रियांशु जोशी, पंकज जोशी सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने इस कार्य में सहयोग किया

वहीं भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा मोदी रसोई के माध्यम से जरूरतमंद व कोरोना वारियर्स को मोदी टिफिन भेंट किये। मोदी रसोई संयोजक विनित अग्रवाल ने बताया कि 870 मोदी टिफिन (कढ़ी-चावल) साथ ही 3 मोदी राशन किट गरीब मजदूर परिवारों को वितरण करे साथ ही महिला मोर्चा द्वारा बनाये 90 मास्क प्रतिभा जोशी, जशोदा सोटियाल द्वारा दिये गये।
आज मोदी रसोई में भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती शैली अग्रवाल द्वारा सेवा कर सहभागिता की गयी। संग्रह केंद्र हिन्दू धर्मशाला में भोजन निर्माण कर व्यवस्था की जा रही है।
सेवा में नगर महामंत्री प्रताप रैक्वाल, मधुकर श्रोत्रिय, कन्हैया जायसवाल, प्रतिभा जोशी, गीता जोशी, बब्लू पाल, अतुल जायसवाल, रेनू टंडन, अनूप टंडन, जीतू जायसवाल, मधुर गुप्ता, विजय साहू, कपिल अग्रहरि आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


