हल्द्वानी के सदर बाजार में खड़े ठेले से सामान चुराने वाला आया पुलिस की गिरफ्त में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के सदर बाजार में खड़े ठेले से हजारों रूपये के मिर्च मसाले तथा गजक चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। चोर के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।

ज्ञात हो कि बीती 21 नवम्बर की रात अज्ञात चोरों ने सत्यनारायण गुप्ता पुत्र रमेश गुप्ता के ठेले से हजारों रूपये की गजक व मिर्च मसाले चोरी कर लिए थे। इस मामले में पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई जिसमें बताया गया कि उनका ठेला सदर बाजार में खड़ा होता है जहां से अज्ञात चोरों द्वारा उक्त सामान चोरी कर लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए मंगल पड़ाव चौकी पुलिस ने चोरों की तलाश प्रारम्भ कर दी। इस बीच पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोर के घर दबिश देकर उसे दबोच लिया। पूछताछ में चोर ने अपना नाम अब्दुल नईम पुत्र अब्दुल हमीद निवासी इन्द्रानगर ठोकर बताया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है। आरोपी को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 6 दिन तक नहीं मिलेगी बारिश से राहत! इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट, रहें सतर्क
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440