गर्मी में पेट में जलन व एसिडिटी की समस्या आम है, पाचन तंत्र को दुरूस्त रखता है नारियल पानी, जानें इसके फायदे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। गर्मी के दिनों में पेट में जलन व एसिडिटी होना एक बेहद आम समस्या है। अगर आपको भी अक्सर यह समस्या होती है तो ऐसे में नारियल का पानी यकीनन आपको राहत दे सकता है। दरअसल, यह क्षारीय है और आपके पीएच संतुलन को सामान्य कर सकता है।

गर्मी के मौसम में जब शरीर की तरल पदार्थों की जरूरतें बढ़ जाती हैं। ऐसे में नारियल पानी पीने की विशेष रूप से सलाह दी जाती है। कैलोरी मुक्त होने के कारण यह ना सिर्फ वजन को नियंत्रित करने में मददगार है, बल्कि इसके कारण गर्मी के दिनों में आपका पाचन तंत्र भी दुरूस्त रहता है। यह पाचन तंत्र के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। तो चलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि नारियल पानी किस तरह पाचन तंत्र को लाभ पहुंचाता है.

वाटर रिंटेशन प्रॉब्लम्स को करें दूर
हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि नारियल पानी के सेवल का एक सबसे बड़ा लाभ यह होता है कि यह वाटर रिंटेशन प्रॉब्लम्स को दूर करने में सहायक है। दरअसल, नारियल पानी में पोटेशियम प्रचुर मात्रा में होता है, जो आपके शरीर से अतिरिक्त पानी को बाहर निकाल सकता है। इस तरह यह ना सिर्फ आपकी बॉडी को डिटॉक्स करता है, बल्कि वजन घटाने और वाटर रिंटेशन प्रॉब्लम्स को दूर करने में भी प्रभावी तरीके से काम करता है।

यह भी पढ़ें -   धारी तहसील में विजिलेंस का शिकंजा, 30 हजार रुपये लेते पटवारी गिरफ्तार

कब्ज में कारगर
गर्मी के दिनों में पाचन संबंधी समस्याएं लोगों को परेशान करती हैं। ऐसे में नारियल पानी का सेवन यकीनन आपके लिए बेहद लाभदायक होगा। दरअसल, नारियल पानी पेट साफ करता है, पचने में आसान है। इससे एक लाभ यह होता है कि आपको कब्ज से बचाता है और पाचन प्रक्रिया को दुरूस्त बनाता है। खासतौर से, यह उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो किसी बीमारी या सर्जरी से उबर रहे हैं क्योंकि इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स, विटामिन और खनिज प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मौसम का कहर! 27 सितंबर तक थमी चारधाम यात्रा, हेली सेवा भी बंद, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें

एसिडिटी को कहें नो
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, गर्मी के दिनों में पेट में जलन व एसिडिटी होना एक बेहद आम समस्या है। अगर आपको भी अक्सर यह समस्या होती है तो ऐसे में नारियल का पानी यकीनन आपको राहत दे सकता है। दरअसल, यह क्षारीय है और आपके पीएच संतुलन को सामान्य कर सकता है। इसी तरह, यदि आपने पेट के फ्लू या गैस्ट्रिक बीमारियों से आपके शरीर में तरल की मात्रा कम हो गई है, तो यह आपके शरीर की पानी की मात्रा को फिर से भरने में मदद कर सकता है। (साभार: मिताली जैन)

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440