भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ0 सुरेश चंद शर्मा का निधन

खबर शेयर करें

समाचार सच, ऋषिकेश। नगर पालिका परिषद ऋषिकेश के पूर्व उपाध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ सुरेश चंद शर्मा का निधन हो गया है। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) में भर्ती थे। 85 वर्षीय डॉ. सुरेश चंद शर्मा पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका एम्स में उपचार चल रहा था। सोमवार की दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉ. सुरेश शर्मा जनसंघ के जमाने से ही संगठन में सक्रिय रहे हैं। आपातकाल के दौरान वह जेल भी गए थे। पंजाब सिंध क्षेत्र ऋषिकेश इंटर कॉलेज के वह पूर्व प्रधानाचार्य और पूर्व प्रबंधक भी रहे हैं। नगर पालिका परिषद में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहने के साथ वह ऋषिकेश भाजपा मंडल के अध्यक्ष और जिला मंत्री के पद पर भी रहे। उनकी बेटी स्नेह लता शर्मा नगर पालिका परिषद ऋषिकेश की पूर्व अध्यक्ष रही हैं। उनके निधन पर कई जनप्रतिनिधियों संगठन नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें -   18 जून 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440