रानीबाग स्थित पुल की सड़क क्षतिग्रस्त होकर खाई में समाई, आवागमन रूका

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/भीमताल। लगातार हो रही भारी बरसात चलते रानीबाग स्थित पुल की सड़क क्षतिगस्त होकर खाई में समा गई है। जिससे पुल के आसपास आवागमन रोक दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से रुट डायवर्ट कर दिया गया है। भीमताल जाने वाले वाहनों को वाया ज्योलीकोट होते हुए गंतव्य की ओर रवाना किया जा रहा है।
आपको बता दें कि भीमताल सड़क पर वाहनों का काफी दबाव रहता है। जिस कारण से सड़क पर ज्यादा दबाव बढ़ गया। ज्ञात हो कि रानीबाग पुल के ठीक बगल में करीब आठ करोड़ रुपए की लागत से डबल लेन पुल का निर्माण किया जा रहा है। सोमवार की देर रात हुई बारिश के बाद पुल के समीप वाली सड़क भरभरा कर खाई में समां गई जिसके बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार भी लग गई। इधर सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला भी एक्शन में आ गया और वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। अब भीमताल जाने वाले वाहनों को वाया ज्योलीकोट होते हुए भेजा जा रहा है। एसओ काठगोदाम विमल मिश्र ने बताया कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए रानीबाग पुल पर आवागमन रोक दिया गया है। सभी वाहनों को ज्योलीकोट की तरफ डायवर्ट किया गया है। जब तक सड़क पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाती है वाहन ज्योलीकोट के रास्ते ही अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें -   मां की ममता को समर्पित रंगारंग कार्यक्रम, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440