हल्द्वानी में फायर स्टेशन के पास मिली एक व्यक्ति की सड़ी-गली लाश, पुलिस कर रही शिनाख्त के प्रयास

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बरेली रोड मंडी चौकी क्षेत्र में फायर स्टेशन के पास शनिवार की सुबह एक युवक का सड़ा गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। लेकिन अभी तक पुलिस उसके बारे में कुछ भी सफलता नहीं मिल पाई। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की प्रातः मंडी बाईपास में फायर स्टेशन के पास अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ मिला। यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आस-पास के लोगों से उसकी शिनाख्त करने को कहा। लेकिन शव को कोई भी पहचान नहीं पाया। शिनाख्त के लिए आसपास के थाना व चौकियों में दर्ज गुमशुदगी के बारे में पता लगाया जा रहा है। मृतक के शरीर पर काली पेंट व लाल रंग की बनियान है। फिलहाल पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   गंगा स्नान में दान का जितना महत्व है, उससे कहीं अधिक महत्व गंगाजल के विशेष उपाय

इधर एसएसआई विजय मेहता के अनुसार व्यक्ति की उम्र 35 से 40 साल के बीच है। शव तीन से चार दिन पुराना है। मृतक के शरीर में कीड़े पड़ चुके हैं। शरीर में कही चोट के निशान नहीं मिले है। उन्होंने बताया कि पहले व्यक्ति की शिनाख्त हो जाए। इसके बाद मौत के पहलुओं की जांच की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440