लॉक डाउन-3 में नियम-कायदों की सरेआम उड़ी धज्जियां

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लागू लॉक डाउन-3 में सोमवार को कुछ राहत मिलने के बाद बाजार में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। शराब लेने के लिए जहां मारामारी मची रही। वहीं बैंकों में भी लोगों की खासी भीड़ दिखी। सामाजिक दूरी का पालन होता नहीं दिखा। जिसके चलते इस संक्रमण के और फैलने की संभावना नजर आती दिखी।

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए स्टेज लॉक डाउन-3 में चल रही है। जिसके चलते सोमवार से सरकारी दफ्तरों के साथ-साथ शराब के ठेकों के अलावा अधिकांश बाजार भी खुल गया है। अधिकांश बाजार प्रातः 7 से सायं 4 बजे तक खुले। वहीं सरकारी दफ्तर, बैंक, एलआईसी व अन्य दफ्तरों में कामकाज प्रातः 10 से सायं 4 बजे तक चला।

महानगर में कई जगहों पर कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जारी गाइड लाईन की सरेआम धज्जियां उड़ती दिखी। हल्द्वानी की नैनीताल रोड पूरी तरह लोगों से पटी नजर आई। यहां वाहन तो दूर पैदल निकलना तक दूभर होता दिखा। शराब की दुकानों में सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए कुुछ पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की गई, लेकिन वह भी बढ़ती भीड़ के आगे बेबस नजर आये। इसके अलावा सोमवार को बैंकों में भी लॉक डाउन के अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ दिखी। अधिकांश बैंकों में भी सामाजिक दूरी का पालन होता नहीं दिखा। वहीं सरकारी दफ्तरों में भी लोग अपने कामकाज निपटाने के लिए पहुंचे। बाजार में भी खरीददारी करने वालों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। अधिकांश लोग अब इस तरह घरों से बाहर निकल रहे हैं, मानो कोरोना संक्रमण समाप्त हो चुका है।

यह भी पढ़ें -   हैड़ाखान मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ कल्पवृक्ष (बाओबाब) का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बनभूलपुरा क्षेत्र सील होने के चलते यहां जरूरत का सामान खरीदने व बैंकों का काम निपटाने वालों को घरों से निकलने दिया गया। लेकिन इस क्षेत्र के कई लोग चोर रास्तों से बाजार में बेरोक-टोक प्रवेश करते दिखे। कुल मिलाकर कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लागू लॉक डाउन-3 में नियम-कायदों की सरेआम धज्जियां उड़ती दिखाई दे रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हैड़ाखान मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ कल्पवृक्ष (बाओबाब) का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440