समाचार सच, हल्द्वानी (फरहत रऊफ)। उत्तराखंड में लगातार बढ़ती कोरोना की दूसरी लहर ने सभी की चिंताएं बढ़ा दी हैं। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि अब बिना ट्रेवल हिस्ट्री वाले संक्रमित भी लगातार सामने आ रहे हैं। हल्द्वानी नगर में भी संक्रमितों के मिलने से कंटेनमेंट जोनों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश के अन्य हिस्सों के साथ-साथ उत्तराखंड में भी अब कोरोना की दूसरी लहर तेजी से बढ़ती दिख रही है। यहां संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को प्रदेश में जहां 1233 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। वहीं तीन मरीजों ने दम तोड़ा। जबकि 317 मरीज स्वस्थ्य होकर लौटे
प्रदेश में 6241 पॉजिटिव केस हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते साल 17 सितंबर को एक दिन में 1192 मामले आए थे। उसके बाद एक दिन में आए ये सर्वाधिक मामले हैं। हालांकि बीते कुछ दिनों में प्रदेश में सैंपलिंग भी बढ़ी है। रेलवे स्टेशनों, जिलों की सीमाओं, बस-टैक्सी अड्डों के साथ-साथ भीड़भाड़ वाले स्थानों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार बाहर से आने वालों पर नजरें बनाए हुए हैं। इससे संक्रमितों की संख्या में इजाफा होना स्वाभाविक है। लेकिन अब प्रदेश के कई स्थानों में बिना ट्रेवल हिस्ट्री वाले लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि हो रही है। जिसने सरकार से लेकर स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की चिंताएं और बढ़ा दी हैं। हल्द्वानी नगर में भी संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। प्रशासन ऐसे स्थानों को कंटेनमेंट जोन बना रहा है, जहां संक्रमित पाए जा रहे हैं। कंटेनमेंट जोन एरिया में आवाजाही पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जा रहा है। साथ ही इन इलाकों में लगातार सैंपलिंग भी की जा रही है। साथ ही लोगों से संक्रमण से बचने के लिए एहतियात बरतने की अपील की जा रही है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


