समाचार सच, हल्द्वानी (नीरू भल्ला)। राष्ट्र सेविका समिति की सभी बहनों ने चैत्र शुक्ल नवरात्र पर्व का स्वागत किया और रहागीरों को तिलक लगाकर नवसंवत्सर मनाया।
पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्र सेविका समिति की बहिनें हल्द्वानी नगर के विभिन्न चौराहे कालाढूंगी, मुखानी व गौजाजाली चौराहे पर नगरवासियों को तिलक लगाया और पुष्प वर्षा करके नवसंवत्सर की बधाई दी। समिति की बहिन श्रीमती नीमा अग्रवाल ने बताया कि समिति की बहिनें प्रतिवर्ष ये पर्व इसी प्रकार से मनाती हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीमती नीमा अग्रवाल, किरन पांडे, रेनू बिष्ट, प्रतिभा जोशी आदि समिति की बहिने मौजूद थी।
ADVERTISEMENTS

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


