मुख्यमंत्री का घेराव करने जा रहे सपा कार्यकर्ता को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सरकार की तानाशाही के विरोध में मुख्यमंत्री का घेराव करने जा रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बलपूर्वक गौला पुल से गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं का कहना था कि भाजपा सरकार पूरी तरह से तानाशाही रवैया अपनाये हुए है। सरकार को जनसरोकारों से कोई लेना-देना नहीं रह गया है। जीरो टोलरेंस की सरकार में आए दिन घोटाले सामने आ रहे हैं। कहा कि सरकार कोरोना संक्रमण से निपटने में भी पूरी तरह नाकाम रही है। कोरोना संक्रमणकाल चल रहा है, लेकिन सरकार ने अस्पताल में चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने के बजाय जनता को अपने हाल पर छोड़ रखा है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का विरोध आगे भी जारी रहेगा।
इस दौरान पुलिस ने नैनीताल के जिलाध्यक्ष जियाउद्दीन कुरैशी, महानगर अध्यक्ष मोहम्मद अख्तर, जिला सचिव मोहम्मद अनस, नफीस चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   दिनेशपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप, मायके पक्ष ने पति पर लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440