दून में तेज हो रही कोरोना की रफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून (फरहत रऊफ)। कोरोना की रफ्तार तेज होती जा रही है। एक-एक कर कई शिक्षण संस्थान और सरकारी प्रतिष्ठान इसकी चपेट में आते जा रहे हैं। केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा, ओएनजीसी, आयकर विभाग, सचिवालय, आइआइटी रुड़की, दून स्कूल व वेल्हम गर्ल्स के बाद अब चंदरनगर स्थित स्टेट स्कूल ऑफ नर्सिंग भी कोरोना की चपेट में है।

स्टेट स्कूल ऑफ नर्सिंग की 23 छात्राएं कोरोना संक्रमित पाई गई हैं, जिसके बाद जिला प्रशासन ने इसे कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया है। छात्राएं कहां संक्रमित हुई इस विषय में अभी प्रबंधन कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहा है। हालांकि, इनमें से कई छात्राओं को घर भेज दिया गया है, जबकि कुछ को कॉलेज में ही आइसोलेट किया गया है। वहीं, कई को गंभीर लक्षण के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना के अनुसार तमाम एहतियात के बाद भी मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिन छात्राओं को कोई लक्षण नहीं थे और घर में आइसोलेशन की सुविधा थी उनको स्वजन के साथ भेज दिया गया है। वहीं, कुछ को हॉस्टल में ही आइसोलेट किया गया है। चिकित्सक उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं। जो छात्राएं उनके संपर्क में आई हैं, उनकी भी जांच कराई जा रही है। छात्राओं की ड्यूटी टीकाकरण समेत अन्य कार्य में लगी थी। संभव है कि वहां वह संक्रमण की जद में आई हों। संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सबकी जांच कराई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई बड़े अफसर बदले… जानिए किसे मिला कौन सा अहम वन प्रभाग
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440