डीपीएस हल्द्वानी में ‘आरंभ’ के साथ सांस्कृतिक उत्सव की धूम, शेक्सपीयर के मंचन ने मोहा मन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले एक रंगारंग सांस्कृतिक उत्सव ‘आरंभ – The Beginning’ का आयोजन किया गया, जिसने पूरे परिसर को उत्साह और सृजनात्मकता से सराबोर कर दिया।

हिमालया एजुकेशन सोसाइटी के चेयरमैन श्री भूमेश अग्रवाल, श्रीमती रीता अग्रवाल, प्रो वाइस चेयरमैन विवेक अग्रवाल, विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री रंजना शाही और अनेक अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति ने इस आयोजन की भव्यता को और बढ़ाया।

यह भी पढ़ें -   NH-74 पर दर्दनाक हादसा: क्लीनिक से लौट रहे डॉक्टर को ट्राले ने कुचला, 400 मीटर तक घसीटा

कार्यक्रम की शुरुआत उन छात्रों को छात्रवृत्तियाँ प्रदान करके की गई, जिन्होंने कक्षा 10 और 12 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। यह सम्मान समारोह न केवल उनकी मेहनत का उत्सव था, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करने वाला क्षण बना।

इसके बाद मंच पर प्रस्तुत हुआ विलियम शेक्सपीयर के प्रसिद्ध एकालाप “The Seven Ages of Man” पर आधारित एक प्रभावशाली नाट्य-नृत्य संयोजन। कक्षा 4 और 5 के विद्यार्थियों ने संवाद, अभिनय और भावपूर्ण नृत्य के माध्यम से मानव जीवन के सात चरणों को जीवंत किया — शैशव से लेकर वृद्धावस्था तक की यात्रा ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया।

यह भी पढ़ें -   कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, 1 वारंटी को भी किया गिरफ्तार

कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्या सुश्री रंजना शाही के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए शिक्षकों, अभिभावकों और आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440