छात्रा ने लगाया छात्र पर ब्लैकमेलिंग व वीडियो वायरल करने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। निजी स्कूल की छात्रा ने एक छात्र पर ब्लैकमेल करने व अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया। पीड़िता द्वारा जब इस बात की शिकायत अपनी मां को बताई तो मां ने तुरन्त पुलिस में तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र की 13 वर्षीय बालिका को 12वीं का छात्र लंबे समय से ब्लैकमेल करता आ रहा है। इस बावत बालिका ने छात्र की बात अपनी मां को बताई जिस पर मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि आरोपी किशोर उनकी बेटी को धमका रहा है कि अगर यह बात किसी को बताई तो उसकी बहन और छोटे भाई को उठा लेेगा। महिला का कहना है कि किशोरी को धमकाकर उसने व्हाट्सअप के माध्यम उसकी अश्लील फोटो व वीडियो मंगाई और जब किशोरी ने विरोध किया तो उसे किडनेप की धमकी देते हुए एक वीडियो वायरल कर दी। यह बात पीड़िता को उसके सहपाठियों से पता चली तो वह मानसिक तनाव में आ गई। पीड़िता की मां ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में अतिक्रमण हटते ही बवाल, स्कूल संचालक पर दबंगई और पत्रकार पर दबाव के आरोप

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440