समाचार सच, देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘नमामी गंगे’ परियोजना के अंतर्गत आज उत्तराखंड में 521 करोड़ रु की 8 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण किए जाने पर उत्तराखंड की जनता की ओर से प्रधानमंत्री का धन्यवाद दिया व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बधाई दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशी धर भगत ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने श्री बद्री नाथ धाम, हरिद्वार, ऋषिकेश व मुनि की रेति में दो अपग्रेडेड प्लांटों सहित 8 प्लांटों का लोकार्पण किया वह स्वयं में उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि है। ‘नमामी गंगे’ परियोजना के अंतर्गत गंगा को निर्मल बनाने के लिए जो कार्य हो रहा है वह ऐतिहासिक है। क्योंकि जिस प्रकार गंगा प्रदूषण का शिकार रही, इस बात की कल्पना करना ही मुश्किल था कि कभी पतित पावनी गंगा को निर्मल बनाया जा सकेगा। लेकिन यह मोदी जी का विज़न और कार्यशैली है कि असम्भव दिखने वाला काम सम्भव हो रहा है। इसका एक प्रमाण प्रयाग राज में कुम्भ में देखने को मिला जब पूरी दुनिया से आए श्रद्धालुओं ने निर्मल गंगा में स्नान किया। अब जैसा कि प्रधानमंत्री ने भी कहा हमें अगले वर्ष हरिद्वार में कुम्भ में यही कार्य करके दिखाना है। इसी के साथ गंगा जी का निर्मल प्रवाह बना रहे यह भी सुनिश्चित करना है। श्री भगत ने मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी बधाई दी जिनके नेतृत्व में उत्तराखंड में कार्य चल रहे हैं और जनहित कि विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही हैं । इनमें जल मिशन के अंतर्गत सन 2022 तक प्रदेश में एक रुपए में सभी घरों को पानी जा कनेक्शन दिया जाना शामिल है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












