भौंहों की बनावट न सिर्फ सौन्दर्य ही नहीं व्यक्तित्व को भी दर्शाती है

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। भौंहों की बनावट न सिर्फ सौन्दर्य को प्रभावित करता है बल्कि यह व्यक्तित्व को भी दर्शाता है। समुद्रशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति की आंखें और भौहों को देखकर उनके स्वभाव और जीवन के कई पहलुओं को जाना जा सकता है। इसलिए जरूरी है कि अपने भौहों पर भी ध्यान दें।

मोटी भौहें
कुछ लोगों की भौहों मोटी और घनी होती हैं। इस तरह की भौहों वालों पर अधिक विश्वास नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसे लोग अहंकारी होते हैं और इनमें धन के प्रति अधिक लालसा रहती है। यह किसी भी तरह अधिक से अधिक धन अर्जन करने में विश्वास रखते हैं। ऐसे लोगों को गुस्सा भी अधिक आता है और चालाक भी होते हैं।

हल्की भौहें
इस तरह के भौहों को आदर्श भौंह माना जाता है। जिनकी भौहें हल्की होती हैं उनमें संतोष की भावना रहती है। यह अपने आदर्श और सिद्धांतों पर कायम रह जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोग समझदार और ज्ञानी भी होते हैं। आर्थिक मामलों में भी यह भाग्यशाली होते हैं।

यह भी पढ़ें -   देवशयनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु की पूजा के साथ पूजा-पाठ, मंत्र जप, तप और सेवा को अधिक महत्व दिया जाता है इसके साथ शनिदेव को चढ़ाएं सरसों का तेल और काले तिल चढ़ाने का भी है महत्व

लंबी भौहें
भौहें लंबी हों और कान के आस-पास पहुंचने लगे तो यह दर्शाता है कि व्यक्ति कंजूस है। ऐसे लोग का मन अस्थिर रहता है पढ़ने-लिखने में इनकी रूचि कम होती है। इनमें व्यवहारिकता की कमी होती है। ऐसे लोग सामान्य जीवन जीते हैं।

दोनों भौहों का मिलना
जिन लोगों की दोनों भौहें आपस में मिली होती हैं वह चतुर और संयमी होते हैं। यह हर काम इत्मिनान से और कुशलता पूर्वक करने की कोशिश करते हैं। मेहनत और लगन से जीवन में धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहते हैं। जीवनसाथी के साथ इनके संबंध प्रेमपूर्ण होते हैं।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 24 जुलाई 2026, शुक्रवार जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

भौहों के बीच खाली स्थान
दोनों भौहों के बीच में खाली स्थान होना दर्शाता है कि व्यक्ति साफ और स्पष्टवादी है। इन्हें जो कुछ बोलना होता है समाने बोल देते हैं। जरूरत के समय लोगों की मदद करते हैं। इनके दांपत्य जीवन में छोटे-मोटे विवाद होते रहते हैं। ऐसे लोग अपने सिद्घांतों को अधिक महत्व देते हैं।

कलात्मक भौहें
जिनकी भौहों का आकार धनुष के समान होता है अर्थात दोनों ओर झुकी हुई और बीच में उठी हुई उन्हें कलात्मक भौंह कहते हैं। ऐसे भौहों वाले व्यक्ति कलात्मक विषयों में अधिक रूचि रखते हैं। यह किसी कला के जानकार भी हो सकते हैं। आर्थिक उन्नति के लिए यह सदैव प्रयासरत रहते हैं। जीवन में आदर्शें को काफी महत्व देते हैं।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440