चोर ले उड़े बरामदे में रखा इन्वर्टर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में चोरों ने अपनी सक्रियता फिर बढ़ा दी है। बीती रात चोर घर में घुसकर बरामदे में रखा इन्वर्टर ले उड़े। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।बद्रीपुरा निवासी विपिन शर्मा पुत्र महेश शर्मा के अनुसार बीती रात उसका परिवार खाना खाने के बाद सो गया। जब प्रातः उसने दरवाजा खोला तो बरामदे में रखा इन्वर्टर गायब देख उसके पैरोंतले जमीन खिसक गई। इन्वर्टर पर चोर अपना हाथ साफ कर चुके थे। विपिन के अनुसार चोर दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए और इन्वर्टर चोरी कर फरार हो गये। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440