व्यापारी नेता के घर के बाहर से चोरों ने उड़ाई कार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में इन दिनों चोरों के हौंसले बुलंदी पर हैं आए दिन चोर वाहनों पर अपना हाथ साफ कर रहे हैं। इसी क्रम में चोरों द्वारा व्यापारी नेता के घर के बाहर से खड़ी कार पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   बुलंदशहर यूपी का कपिल आया था रोजी-रोटी कमाने उत्तराखंड…एक पल में उजड़ गया परिवार

जानकारी के अनुसार व्यापारी नेता गोविन्द बगड्वाल व राज्य आन्दोलनकारी उनके भाई जगमोहन बगड़वाल का रेलवे बाजार में घर है। जहां सोमवार की शाम जगमोहन बगड्वाल द्वारा अपनी आल्टो कार रोज की तरह अपने घर के सामने खड़ी की थी। मंगलवार सुबह जब वह घर के बाहर आए तो उन्होंने देखा की उनकी कार वहां से नदारद थी। जिसे देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित ने उक्त मामले की तहरीर पुलिस थाने में दी। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें -   तीजन बाई: संघर्ष, कला और साहस की अमर गाथा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440