एसडीएम कोर्ट में सांकेतिक धरना देकर दिया ज्ञापन
समाचार सच, हल्द्वानी। अन्य प्रान्तों से आ रहे प्रवासियों को क्वारंटाइन की अनिवार्यता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा महानगर में कई जगहों को क्वारंटाइन सेंटर बनाये जा रहे है। इसी क्रम में प्रशासन द्वारा विगत दिनों बाजार क्षेत्र में कुछ होटलों को भी क्वारंटाइन सेंटर बना दिया है। जिसका व्यापारियों द्वारा विरोध करना शुरू कर दिया है। जिसके चलते शनिवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला एवं नगर इकाई ने एसडीएम कोर्ट परिसर में सांकेतिक धरना देकर विरोध दर्ज किया और ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर शीघ्र बाजार क्षेत्र से क्वारंटाइन सेंटर नहीं हटाए गए तो व्यापारी समाज आंदोलन को बाध्य होगा।
व्यापारी प्रतिनिधियों का कहना था कि बाजार क्षेत्र में क्वारंटाइन सेंटर बनाए जाने से कोरोना संक्रमण फैलने की अधिक संभावना रहेगी। बाजार क्षेत्र में वर्तमान समय में ग्राहकों की संख्या बहुत कम है, वहीं प्रशासन के द्वारा बाजार क्षेत्र में क्वारंटाइन सेंटर बनाये जाने से व्यापारियों और ग्राहकों में दहशत व्याप्त है और भविष्य में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि क्वारंटाइन सेंटर को शहर से बाहर बनाया जाए ताकि शहर में कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सका।
धरना देने वालों में संगठन के जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, प्रांतीय संगठन मंत्री नवीन पांडे सन्नू, हितेंद्र भसीन, रूपेंद्र नागर, नंदकिशोर लाला जायसवाल, सुभाष कश्यप, संजय राजपूत, संजय गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, परमजीत सिंह पम्मा, मुरली मनोहर मुलानी, कुसुम दिगारी, उर्वशी बोरा, कौशलेन्द्र भट्ट, गीता बिष्ट व शिव कपूर आदि व्यापारीगण मौजूद थे।

https://www.edumount.org/

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


