पति के साथ की मारपीट को लेकर ग्राम प्रधान ने पुलिस में कराया मामला दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। ग्राम प्रधान पति के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। बीच बचाव को पहुंची प्रधान के साथ भी गाली गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में ग्राम पंचायत चांदनी चौक घुड़दौड़ा की प्रधान निशा कुल्याल ने कहा है कि उसके पति जगमोहन सिंह पुत्र महेंद्र सिंह सोमवार की प्रातः जब घर से निकले तो रास्ते में सरस्वती देवी पत्नी प्रताप सिंह व उसके पुत्र दीपक किरौला ने उन्हें रोक लिया और बेवजह गाली गलौज करने लगे। जब उसके पति ने इसका विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गये। शोरगुल सुनकर वह बीच बचाव को पहुंची तो उसके साथ भी गाली गलौज की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। प्रधान ने पुलिस से आरोपियों पर कार्यवाही की गुहार लगाई है। इधर घटना से गुस्साये प्रधान संगठन ने एसएसपी को ज्ञापन सौंप मामले में जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। कहा है कि जनप्रतिनिधियों पर हमला करने वालों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। ज्ञापन में ग्राम प्रधान सचिन कुमार, वीरेंद्र सिंह, हरक सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह, मनीष आर्या, समेत कई ग्राम प्रधानों के हस्ताक्षर मौजूद हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 10 सितंबर 2026, बृहस्पतिवार | कुशग्रहणी अमावस्या पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440