नैनीताल के गांव पतलिया-जस्यूड़ा और ढोलीगांव-धैना के बहुरंगें दिन

खबर शेयर करें

-सांसद अजय भट्ट ने वैदिक मंत्रों के बीच उक्त दोनों गांव की सड़क का शिलान्यास
-पीएमजीएसवाई योजना के अन्तर्गत स्वीकृत 16.33 किमी सड़क तैयार होगी 10 करोड़ 7 लाख में
-विधायक राम सिंह कैड़ा ने सांसद से की भीमताल में नवीन मंडी खोले जाने की मांग

समाचार सच, भीमताल/नैनीताल। क्षेत्रीय सासंद अजय भट्ट ने ओखलकांडा ब्लाक के दूरस्थ क्षेत्र ग्राम सभा बासकोटी तोक में आयोजित कार्यक्रम में पीएमजीएसवाई योजना के अन्तर्गत स्वीकृत पतलिया- जस्यूड़ा 03.58 किमी, ढोलीगांव-धैना 12.75 किमी कुल 16.33 किमी सड़क कुल लागत 10 करोड़ 07 लाख का वैदिक मंत्रो के बीच शिलान्यास किया।

कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुये सासंद अजय भट्ट ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई द्वारा प्रधान मंत्री ग्राम सडक योजना चलाई गयी थी इसका मुख्य उद्देश्य गॉव -गॉव को मुख्य सड़क मार्ग से जोड़ना है तांकि विकास की धारा गांवो तक पहुॅच सके। उन्होने कहा कि शिक्षा, स्वाथ्य जैसी मूलभूत सेवायें सड़को के माध्यम से हीे जनता तक पहुॅची है, इसलिये गांव को सड़को से जोडना प्रथमिकता है। उन्हांेने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़को का जाल बिछाये जाने के साथ ही चारधाम, महानगरों में भी फोर- लेन सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, तांकि जनता को यातायात की बेहतर सुविधाये मिल सकें। उन्होंने कहा ओखलकांडा व बेतालघाट दूरस्थ इलाके हैं इसको ध्यान में रखते हुये प्रदेश सरकार द्वारा टेलीमेडिसन सेंवाये प्रांरम्भ की है। जिसका लाभ ओखलकांडा व बेतालघाट की जनता को मिलने लगा है। श्री भट्ट ने कहा की भीड़ापानी, लूगड़, भटेलिया, धैना में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार से पैरवी की जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के साथ है उनकी समस्याआंे का प्राथमिकता से निदान किया जायेंगा।

यह भी पढ़ें -   रेडियो शो में चमके विद्यार्थियों के हुनर, कुलपति ने सराहा प्रयास

क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैडा ने प्रथम बार ओखलकांडा क्षेत्र में पहुंचने पर सांसद श्री भट्ट का जोरदार स्वागत करते हुये कहा कि उनका प्रयास विधान सभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में सड़क एवं स्वाथ्य सेवायें प्राथमिकता से पहुंचना है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा विकासखण्ड के दुर्गम क्षेत्रों में पीएमजीएसवाई के अर्न्तगत 09 सड़कों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने भीमताल में नवीन मंडी खोलने की मांग सांसद के समक्ष रखी तंाकि पर्वतीय क्षेत्रों के किसानों को उनके उपज का बेहतर दाम मिल सकें ।

यह भी पढ़ें -   रेडियो शो में चमके विद्यार्थियों के हुनर, कुलपति ने सराहा प्रयास

कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख ओखलकांडा कमलेश कैडा, धारी ब्लाक आशा रानी, प्रधान नारायण राम, कमल किशोर पाण्डे, अमित कुमार, नरेश कुमार, गीता कान्डपाल, पंजक बोरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य जीवन चन्द्र पुजारी, बिशन परगाई, निलाम्बर, अध्यक्ष दुग्ध संघ मुकेश बोरा, कुन्दन सिंह चुलवाल, देवन्द्र सिंह बिष्ट, दीवना सिंह मेहरा, देवेन्द्र असगोला, किशन सिंह बिष्ट सहित उपजिलाधिकरी विजय नाथ शुल्क, लो.नि.वि अधिशासीय अभियंता एबी कान्डपाल, पीएमजीएसवाई मीना भट्ट, समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल स्वरूप, आदि मौजूद थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440