पति को ढूंढने में नाकाम हुई पत्नी ने लगाई पुलिस से गुहार, गुमशुदगी दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में लगभग 11 माह से पति को ढूंढने में नाकाम पत्नी ने अब पुलिस का सहारा लिया है। पीड़ित पत्नी ने पुलिस से उसकी सकुशलपूर्वक बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ढूंढने की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। इधर पीड़िता का आरोप है कि उसका पति उसे छोड़कर कहीं चला गया है।

यह भी पढ़ें -   बेकाबू कार का कहर: रामनगर में दो महिलाओं की मौत, चालक फरार

दुर्गापाल कालोनी फूलचौड़ (देवलचौड़) हल्द्वानी निवासी इंद्रा पपनै ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका 17 नवंबर 2017 को किशोर पपनै के साथ हुई थी। कुछ समय ससुराल में रहने के बाद किशोर ने ठंडी सड़क पर कमरा किराए पर लेकर वह गुड़गांव में नौकरी करने की बात कहकर चला गया। वह यहां कभी कभार आया लेकिन 4 जनवरी 2021 से उनका कहीं पता नहीं चल पा रहा है। महिला ने पति की गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें -   05 मई 2026 मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440