कांस्टेबल पर लगाया महिला ने छेड़छाड़ का आरोप तो जवान ने की राष्ट्रपति सें की इच्छा मृत्यु की मांग

खबर शेयर करें

समाचार सच, कोटद्वार । उत्तराखंड पुलिस के जवान का एक मामला सामने आया है। जिसमें जवान को अपने ही डिपार्टमेंट पर भरोसा नहीं हैं। जवान ने न्याय के लिए उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। जवान ने अपनी बात साफ बता दी कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वो राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग करेगा।

जानकारी के मुताबिक सज्जन सिंह उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। सज्जन सिंह ने बताया कि पूर्व में वह कोटद्वार कोतवाली में तैनात था। तब एक महिला ने उन पर अपनी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। जब इस मामले की जांच की गई तो वह निर्दाेष साबित हुए। इस दौरान महिला ने एक और आरोप लगाया था कि सज्जन सिंह उनकी दुकान पर आया था, उस महिला के साथ उसने अभद्रता की थी। साथ ही उसके कपड़े भी फाड़े थे।

यह भी पढ़ें -   शिक्षा के उजाले के सारथीः विज्डम स्कूल के राजेन्द्र पोखरिया ‘शिक्षा गौरव सम्मान’ से सम्मानित

सज्जन सिंह का आरोप है कि महिला ने उस पर झूठे आरोप लगाए है। कुछ पुलिस वाले महिला के साथ मिलकर उसे फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि सज्जन सिंह के मुताबिक जिस समय महिला छेड़छाड़ का आरोप लगा रही है, उस दौरान वे कोटद्वार में नहीं थे। कुछ पुलिस वाले उन्हें परेशान करने के लिए लगातार समन भिजवा रहे हैं। इंसाफ के लिए सज्जन सिंह ने कोटद्वार उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। सज्जन सिंह ने कहा कि यदि उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वो राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग करेंगे।

यह भी पढ़ें -   पुल के नीचे हेलमेट पहने युवक की संदिग्ध मौत, वायरल वीडियो में पुलिस पर आरोप—जांच शुरू

वहीं, सज्जन सिंह ने राष्ट्रपति और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को जो ज्ञापन भेजा है, उसमें उन्होंने लिखा है कि कौड़ियां चेक पोस्ट पुलिस अवैध वसूली करती है, जिसका हिसाब किताब मई 2022 में पुलिस कांस्टेबल क्लर्क चेतन रखता था। उससे भी गलत तरीके से तेल की पर्ची मांगने के लिए उसकी बहस हो गई थी। जिसकी जानकारी कोटद्वार कोतवाली प्रभारी विजय सिंह को भी दी गई। आरोप है कि शिकायत करने पर गोपनीयता रिपोर्ट प्रस्तुत कर उसका ट्रांसफर तत्काल पौड़ी कर दिया गया था। वहीं इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक पौड़ी शेखर चंद सुयाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440