The woman accused the woman of assault, filed a complaint with the police
समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने पति की पूर्व पत्नी पर गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में इन्द्रानगर, बड़ी मस्जिद निवासी इमराना पत्नी उसमान अली ने कहा है कि बीते दिवस उसके पति की पूर्व पत्नी नूरजहां से उसे रोक लिया और गाली गलौज करने लगी। विरोध पर वह मारपीट पर उतारू हो गई। आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



