महिला ने युवक पर लगाया धोखे से विवाह करने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने युवक पर खुद को अविवाहित बताकर धोखे से विवाह करने व मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में पूर्वीखेड़ा गौलापार निवासी पार्वती बिष्ट ने कहा है कि उसके पहले पति की मृत्यु हो चुकी है। इस बीच उसकी मुलाकात सीआरपीएफ कैंप काठगोदाम निवासी सुरेंद्र सिंह राणा पुत्र विक्रम सिंह राणा से हुई। सुरेंद्र ने खुद को अविवाहित बताया और 17 फरवरी को 2022 को उसके साथ शादी कर ली। कुछ दिन बाद उसे पता चला कि सुरेंद्र विवाहित है। इस बारे में पूछने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि वह उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

The woman accused the young man of marrying her by cheating

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   युवा वैश्य महासभा चुनाव की तैयारियां तेज, रूपेंद्र नागर को सौंपी मुख्य चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440