समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने अपने मानसिक रूप से विक्षिप्त पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस से सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश प्रारंभ कर दी हैं।
गैस गोदाम रोड निवासी सुमन देवी द्वारा पुलिस को सौपी तहरीर में बताया कि उसका 26 वर्षीय पुत्र निशांत सिंह जो कि मानसिक रूप से विक्षिप्त भी है वह बीती 17 दिसम्बर को अचानक घर से लापता हो गया। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। अन्ततः उन्हें पुलिस की शरण लेनी पड़ी व पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई पुलिस ने मामल दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


