खोया पर्स पाकर महिला फूली नहीं समाई, पुलिस की कि भूरि – भूरि प्रशंसा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखण्ड राज्य पुलिस का स्लोगन ‘मित्रता सेवा सुरक्षा’ जो धरातल पर चरितार्थ होता नजर आ रहा है। राज्य की पुलिस जहां एक ओर मित्रता सेवा सुरक्षा की भूमिका में नजर आ रही है वहीं दूसरी ओर पर्यटकों की खोई हुई वस्तुएं उन्हें वापिस लौटा रही है जिससे पर्यटक खुश होकर पुलिस की प्रशंसा करते नहीं थक रही है ऐसा ही एक वाकया लखनऊ निवासी सांची श्रीवास्तव पत्नी आर.पी. श्रीवास्तव का है जिनका पर्स खो गया था, जो कैंची धाम के पास यातायात व्यवस्था संभालने में लगे खैरना चौकी प्रभारी दिलीप कुमार व कांस्टेबल प्रयाग जोशी को सड़क पर पड़ा मिला। जिसमें 3500 नगद व 5 एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवम अन्य जरूरी दस्तावेज आदि मिले। पर्स स्वामी को ढूंढने के लिए जब पर्स को खंगाला गया तो उसमे एक पर्ची मिली, जिसमे एक मोबाइल नंबर मिला। जिसके माध्यम से पर्स स्वामिनी को तत्काल संपर्क करने पर खोया पर्स सांची श्रीवास्तव के सुपुर्द किया गया। खोया पर्स मिलने की खुशी में महिला पर्यटक की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। महिला ने धन्यवाद व्यक्त करते हुए उत्तराखंड पुलिस की ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की गई।

यह भी पढ़ें -   16 मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440