अस्पताल जाने की बात कहकर निकली महिला रहस्यमय परिस्थितियों में लापता

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र से अस्पताल जाने की बात कहकर निकली एक महिला रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गयी। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद पुलिस से गुहार लगायी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   कर्णप्रयाग बवाल में बड़ा मोड़: जेल से बाहर आए चारों निहंग, कोर्ट से मिली जमानत; अब सबकी नजर अगली सुनवाई पर

काठगोदाम थाने में दर्ज गुमशुदगी में जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी हयात राम ने कहा है कि उसकी 42 वर्षीय पत्नी मंजू देवी बीती 24 जून को घर से अस्पताल जाने की बात कहकर निकली, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसने पुलिस से पत्नी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें -   एक अंगदान, कई जिंदगियां आबाद'… हरिद्वार से जेपी नड्डा का बड़ा संदेश, हजारों लोगों ने लिया जीवनदान का संकल्प
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440