सट्टे की खाईबाड़ी करते युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बनभूलपुरा थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि मलिक के बगीचे में एक युवक सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त स्थान पर छापा मार कर एक सटोरिए को धर दबोचा। पुलिस ने तलाशी लेने पर उसके पास से 2650 रूपए की नगदी बरामद की। पूछताछ में उसने अपना नाम इरफान अहमद पुत्र इकबाल अहमद निवासी मौहम्मदी चौक वार्ड नंबर 21 वनभूलपुरा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कियाए जहां से उसे जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें -   02 मई 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440