ट्यूशन पढ़ाने गया युवक तीन दिन से लापता, परिजनों ने ली पुलिस शरण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। घर से ट्यूशन पढ़ाने के लिए निकला युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बिष्टधड़ा, हिम्मतपुरम, बिठौरिया नंबर एक निवासी 20 वर्षीय पुत्र बसंतराज गोस्वामी पुत्र चिंतागिरी गोस्वामी बीती 3 मार्च को ट्यूशन पढ़ाने की बात कहकर घर से निकला। लेकिन देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटा। इस पर परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी और ढूंढखोज शुरू की गई। रिश्तेदारी के अलावा उसके यार-दोस्तों में पता किया गया, लेकिन युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इस पर परिजन पुलिस की शरण में पहुंचे और बसंतराज की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। मुखानी थाना पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवक को जल्द घ्बरामद कर लिया जाएगा। इधर परिवारजनों को युवक की अनिष्ट की आशंका सता रही है।

यह भी पढ़ें -   कुछ आसान लाइफस्टाइल में बदलावों से याददाश्त को फिर से मजबूत बनाया जा सकता है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440