हल्द्वानी महानगर में हुई चोरियों का हुआ खुलासा, मय माल के साथ तीन चोर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी (सुशील शर्मा)। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों में हुई दो चोरियों का खुलासा किया है। तीन चोरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने माल बरामद कर लिया है। चोरों को कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बीती 21 अप्रैल की रात चोरों ने मुखानी थाना क्षेत्र के लोहरियासाल तल्ला निवासी चन्द्रकला की प्रिटिंग प्रेस में धावा बोल दिया था। चोर वहां से कागज समेत अन्य सामान ले उड़े। इसकी सूचना पर पुलिस हरकत में आई और घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल ली। जिसके आधार पर पुलिस ने चोर को हैड़ाखान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये चोर सागर सक्सेना पुत्र कल्लू ढेकेदार निवासी कटघरिया के पास से चोरी गया माल भी बरामद कि किया गया है। इस चोर को पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसआई महेश जोशी, कांस्टेबल प्रदीप पिल्खवाल, नरेंद्र राणा शामिल रहे।
इधर काठगोदाम थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में भी पुलिस ने भी दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इन्द्रानगर, काठगोदाम निवासी मोहम्मद तालिब ने सूचना दी कि 22 अप्रैल की रात चोर उसके कमरे में घुस आये और उसके साथी प्रताप सिंह का मोबाइल, नगदी व आधार कार्ड ले उड़े। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने चोरों की सुरागकशी शुरू कर दी। इस बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बिठौरिया क्षेत्र में दो युवक चोरी का मोबाइल बेचने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस टीम ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पहले तो दोनों इधर-उधर की बातें बनाने लगे। लेकिन सख्ती बरतने पर टूट गये और मोबाइल चोरी का होने की बात कबूल ली। पकड़े गये चोरों ने पुलिस को अपने नाम गोविन्द कश्यप पुत्र सोमपाल कश्यप व भाष्कर बजेठा पुत्र स्व. प्रीतम सिंह निवासी लालडांट रोड, मुखानी बताये हैं। पुलिस को चोरों के पास से चोरी का मोबाइल फोन, 2100 रूपये की नगदी व आधार कार्ड बरामद हुआ है। इन चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसआई त्रिभुवन जोशी, कांस्टेबल नरेंद्र राणा, भास्कर भट्ट शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   UKPSC में हल्द्वानी की वर्षा जोशी का जलवा, प्रदेश में हासिल की दूसरी रैंक

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440