उत्तराखण्ड के पांच जिलों में 113 इलाके हैं पाबंद

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए 113 इलाकों को पाबंद किया गया है। हरिद्वार जिले में सबसे अधिक 61 कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं।
प्रदेश में रोजाना कोरोना संक्रमित मामले बढ़ रहे हैं। संक्रमण को रोकने के लिए पांच जिलों में अब तक 113 कंटेनमेंट जोन घोषित किए हैं। ऊधमसिंह नगर जिले में तेजी से मामले बढ़ने के बाद 25 इलाकों को पाबंद किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, हरिद्वार जिले में कुल 61 कंटेनमेंट जोन बनाए गए। इनमें रुड़की में 31, भगवानपुर में 6, लक्सर में दो, हरिद्वार में 22 क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन हैं। ऊधमसिंह नगर जिले में 25 कंटेनमेंट जोन हैं। जिसमें खटीमा में 6, बाजपुर में 5, गदरपुर में 1, सितारगंज में 1, काशीपुर में 3, रुद्रपुर में 5, जसपुर में 3 इलाकों को पाबंद किया गया है। देहरादून जिले में सात कंटेनमेंट जोन है। इनमें चार विकासनगर क्षेत्र में हैं। उत्तरकाशी जिले में डुंडा और भटवाड़ी ब्लाक में चार कंटेनमेंट जोन हैं। जबकि नैनीताल में जिले में 16 कंटेनमेंट जोन की रिपोर्ट प्राप्त है। जिसमें हल्द्वानी 14 इलाकों में तथा लालकुआं में 2 इलाकों को पाबंद किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   चाकू से हमला… गंभीर चोट… फिर भी नहीं छोड़ा हौसला! भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की दुनिया में चर्चा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440