लहसुन में कई आयुर्वेदिक लाभ पाए जाते हैं, लेकिन क्या गर्मी में लहसुन खाना ठीक है? जानें इसके फायदे, नुकसान और सावधानियां

खबर शेयर करें

There are many Ayurvedic benefits found in garlic, but is it okay to eat garlic in summer? Know its advantages, disadvantages and precautions

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। रोजाना लहसुन खाने के ढेरो फायदे होते हैं। इसका प्रयोग लगभग सभी घरों में खाना बनाने या इसका कच्चे रूप में सेवन करने में किया जाता है। इसका इस्तेमाल आपके खाने का स्वाद बढ़ा सकता है। साथ ही लहसुन के कई आर्युवेदिक लाभ भी है, जो कई तरह के रोगों से आपकी रक्षा करता है। लहसुन में प्रोटीन, वसा, कार्बाेज, आयरन पाए जाते हैं। इसके अतिरिक्त इसमें विटामिन ए, बी, सी एवं सल्फ्यूरिक एसिड भी पाए जाते हैं। इसके सेवन से कई संक्रामक बीमारियां दूर हो सकती है। गर्मियों में भी लहसुन खाने के कई फायदे है। यह आपको कुल रखने में भी मदद कर सकता है। गर्मियों में खून को साफ करने में मदद कर सकता है। आइए गर्मी में लहसुन खाने के फायदे के बारे में जानते हैं डाइट क्लीनिक और डॉक्टर हब क्लीनिक की डायटीशियन अर्चना बत्रा से।

गर्मियों में लहसुन खाने के फायदे

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ के छात्र दिव्यांशु बिष्ट ने जेईई (मेंस) 2026 सेशन-1 में 99.67 एनटीए स्कोर के साथ रचा कीर्तिमान

दांत दर्द से दिलाएं छुटकारा
लहसुन के सेवन से आपके दांतों के दर्द की समस्या ठीक हो सकती है। इसमें कैल्शियम पाया जाता है, जो आपके दांतों को मजबूत बनाता है और इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण दांत के दर्द से राहत दिलाता है। इसके लिए आप रोजाना एक लहसुन की कली का सेवन कर सकते हैं या एक कली पीसकर दांत के दर्द के जगह पर लगा दें। इससे काफी आराम मिलता है।

श्वसन तंत्र को मजबूत बनाए
लहसुन आपकी श्वसन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से मामूली सर्दी-जुकाम और खांसी ठीक हो सकती है।इसके अलावा यह अस्थमा, निमोनिया, ज़ुकाम, ब्रोंकाइटिस, पुरानी सर्दी, फेफड़ों में दर्द और कफ के लक्षणों को कम करने में मदद करता है लेकिन इसके लिए ये जरूरी नहीं है कि आप सुबह खाली पेट ही लहसुन की कलियों का सेवन करें।

हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
लहसुन के सेवन से आपकी धमनियों में लचीलापन आता है और धमनियों में रक्त का प्रवाह सही ढंग से होता है। यह फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है और हृदय की रक्षा करने में सहायक होता है। इसमें पाए जाने वाला सल्फर रक्त कोशिकाओं को सुचारू ढंग से चलायमान रखने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें -   बनभूलपुरा पुलिस का सख्त एक्शन, 2 तमंचे और 17 जिंदा कारतूस के साथ आरोपी दबोचा

हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखें
इसका सेवन करने से न केवल ब्लड सर्कुलेशन को नियमित करता है, बल्कि दिल से संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है। साथ ही यह सिरदर्द और उल्टी की समस्या से भी राहत दिला सकता है। एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबायोटिक गुण होते हैं।

पेट संबंधी समस्या को दूर
लहसुन पेट संबंधी समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद है। साथ ही यह बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है और अपच के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

गर्मियों में लहसुन का सेवन करने के नुकसान
गर्मियों में लहसुन का ज्यादा सेवन करने से कई नुकसान हो सकते हैं। इससे एलर्जी और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती है। लहसुन प्राकृतिक रूप से बल्ड को पतला करता है। जिससे कई समस्याएं हो सकती है। इसलिए खाने में लहसुन या कच्ची कलियां का भी अधिक सेवन न करें। शरीर के प्रमुख अंगों में से एक लिवर का हेल्दी रहना बहुत आवश्यक होता है। ये ब्लड को साफ करने, मेटाबॉलिज्म बेहतर करने, अवशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने और खाना पचाने में मदद करता है। बताया जाता है कि लहसुन में पाया जाने वाला तत्व एलिसिन शरीर में विषाक्तता को बढ़ाता है। इसके ज्यादा सेवन से लिवर पर बुरा असर हो सकता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440