शनिवार को बाजार बंद रखे जाने का कोई औचित्य नहीं: गोयल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरदून। प्रदेश उद्योग एवं व्यापार मंडल समिति उत्तराखंड की टेलीकॉन्फ्रेंसिंग आज दोपहर प्रदेश महामंत्री विनय गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें वर्तमान परिपेक्ष्य में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर दून महानगर में कथित व्यापारी संगठन द्वारा शनिवार व रविवार को लगातार बंद किए जाने की मांग के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में सभी वक्ताओं द्वारा कोरोना काल में काम धंधे चौपट हो जाने पर अपनी अपनी व्यथा व वर्तमान परिदृश्य में निराशा व्यक्त की गई। सभी सदस्यों का मत था की लगातार शनिवार व रविवार बाजार बंद किए जाने से शुक्रवार व सोमवार के दिन बाजार पर अत्याधिक प्रेशर आ जाएगा, जिससे कि इन दिनों बाजारो में अत्याधिक भीड़ बढ़ जाएगी और इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन कठिन ही नहीं असंभव सा हो जाएगा। इसलिए शनिवार को बाजार बंद रखे जाने का कोई औचित्य नहीं है। और न ही शनिवार को बाजार बंद किया जाना कोविड-19 महामारी से निपटने का कोई विकल्प है। इसके विपरीत कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए सभी व्यक्तियों के लिए फेस मास्क लगाना,फेस शील्ड का उपयोग करना, हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग, हैंडवाश करना व सोशल डिस्टेंसिंग नियम का कड़ाई के साथ पालन करना वैक्सीन से भी अधिक आवश्यक एवं कारगर है। सभी सामाजिक व्यापारिक एवं धार्मिक संगठनों को फेस मास्क, फेस शील्ड, सैनिटाइजर,हैंडवाश, सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जनता को सतत जागरूक किए जाने का संकल्प बैठक में लिया गया।
प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल समिति के प्रदेश महामंत्री विनय गोयल ने बताया की सर्वसम्मति से यह निर्णय भी लिया गया कि पूर्व की भांति शनिवार को दून महानगर के बाजार खुले रहेंगे तथा 20 सितंबर को साप्ताहिक बंदी के दिन बाजार बंद रहेंगे। बैठक में दून महानगर के विभिन्न व्यापारी संगठन दी होलसेल डीलर्स एसोसिएशन आढत बाजार देहरादून, देहरादून डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन, जनरल मर्चेंटस एसोसिएशन, वनस्पति डीलर्स एसोसिएशन, युवा व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महामंत्री, हलवाई एसोसिएशन, हनुमान चौक, कारगी रोड व्यापारी संगठन, होटल व्यवसाईयों चकराता रोड व्यापार संघ के प्रतिनिधि गण,दर्शनी गेट, झंडा बाजार, करनपुर क्षेत्र, हाथीबड़कला क्षेत्र, जीएमएस रोड के व्यापारी भी सम्मिलित थे। जिसमें प्रमुख रुप से संस्था के प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, गढ़वाल प्रभारी राजेंद्र प्रसाद गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोयल महानगर महामंत्री विवेक अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, महानगर कोषाध्यक्ष अजय गर्ग, राजकुमार रेखी, राजकुमार दीवान, अरविंद गोयल, भुवन सिंगल, किशनलाल आहूजा, प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद गुप्ता, अजय गुप्ता, शेखर भाटिया, श्री देव हिन्दवाण, धीरज पन्त, अनुराग अग्रवाल श्री धनीराम, सुनील गोयल, विजय कुमार, अर्पित गोयल, अनुज कुमार, मनोज कुमार, श्री रचित कुमार इत्यादि सम्मिलित थे।

यह भी पढ़ें -   पुलिस का सख्त नाइट एक्शन, होटल, पीजी और सड़कों पर छापेमारी, हुड़दंगियों पर शिकंजा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440