शादी टूटने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, मामला कोतवाली पहुंचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शादी टूटने को लेकर हुआ दो पक्षों का विवाद कोतवाली पहुंच गया। जहां दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। बहरहाल पुलिस दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। वहीं एसएसआई विजय मेहता का कहना है कि किसी भी पक्ष द्वारा कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जायेगी।
जानकारी के अनुसार राजपुरा निवासी युवती की शादी रानीखेत निवासी युवक के साथ तय हुई। दोनों की मंगनी भी तय कर दी गई और नवम्बर में विवाह की तारीख पक्की की गई। बताया जाता है कि इस बीच दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। इस पर युवती पक्ष ने विवाह से इनकार करते हुए युवक पक्ष से अब तक हुए खर्चे की मांग कर डाली। युवक पक्ष ने युवती पक्ष को एक लाख रूपये देने को कहा तो वह और पैसे देने पर अड़ गये। बात बढ़ी तो मामला कोतवाली पहुंच गया। जहां दोनों ने पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। युवती पक्ष के आरोप-प्रत्यारोपों के बीच अब युवक पक्ष ने भी विवाह से इनकार कर दिया है। उनका आरोप है कि युवती पक्ष पूर्व में भी दो युवकों के साथ रिश्ता तोड़ चुका है। इसके ऐवज में दोनों से मोटी रकम ऐंठी जा चुकी है। एसएसआई विजय मेहता का कहना है कि मामले में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। यदि कोई पक्ष तहरीर देता है तो मामले की जांच की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440