ईद उल अजहा को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ी, 21 मनायी जायेगी बकरीद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। त्याग और बलिदान का संदेश देने वाला बकरीद का त्योहार इस साल 21 जुलाई को मनाया जाएगा। ईद उल अजहा के चलते बाजारों मैं रौनक बढ़ गई है। महंगाई की वजह से हर चीज की कीमतें आसमान छू रही है। वही ईद उल अजहा के चलते बकरों की कीमतें भी आसमान पर हैं, लेकिन इसके बाद भी लोग कुर्बानी के लिए बकरों की जमकर खरीददारी कर रहे हैं। इस्लाम धर्म में मनाए जाने वाले सभी त्योहारों में ईद उल अजहा यानी बकरीद को सबसे पवित्र त्योहार माना जाता है। ईद-उल-जुहा का चांद दिखते ही उसके 10वें दिन बकरीद मनाई जाती है। इस बार 21 जुलाई को बकरीद है। इसकी वजह से बाजारों में रौनक और खरीदारी बढ़ गई है। इस्लाम धर्म के मुताबिक इस त्यौहार में जानवरों की कुर्बानी दी जाती है। ईद उल अजहा के चलते बनभूलपुरा क्षेत्र में बकरों की खूब खरीददारी हो रही है। स्थानीय लोगों के साथ ही बाहरी क्षेत्रों से लोग बकरे खरीद कर ला रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बड़ी खबर… पहाड़ों की मुश्किल राहों का आसमानी समाधान? अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने उड़ाया पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल, 40 मिनट का सफर 12 मिनट में पूरा करने का दावा
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440