मतदाता दिवस पर जागरूकता को लेकर होंगे आयोजित कई कार्यक्रम

खबर शेयर करें

भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए मतदाता दिवस अहम : डीएम बंसल

समाचार सच, हल्द्वानी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में हर वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा। इस मौके पर जनपद में स्कूली छात्र-छात्रों गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों व कर्मचारियों की पोस्टर, बेनर, स्लोगनों के साथ मतदाता जन जागरूकता रैली भी निकाली जाएगी।

उक्त जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बताया कि भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए मतदाता दिवस अहम है। इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रति चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए क्योंकि भारत के प्रत्येक नागरिक का वोट ही देश के भावी भविष्य की नीव रखता है।
जानकारी देते हुए श्री बंसल ने बताया कि भारत सरकार ने वर्ष 2011 से हर चुनाव में लोगो की भागीदारी बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग की स्थापना दिवस 25 जनवरी को ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत की थी। इस दिन देश में सरकारों और अनेक सामाजिक संस्थाओं द्वारा लोगो को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

यह भी पढ़ें -   हर-हर महादेव' के जयघोष के बीच सोमनाथ धाम के लिए निकले श्रद्धालु, सरकार की मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना बनी आस्था का बड़ा सहारा

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन केएस टोलिया ने बताया कि आगामी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य कार्यक्रम राजकीय कन्या इण्टर काॅलेज में आयोजित किया गया है। मतदाता दिवस के कार्यक्रम तहसील मुख्यालयों पर भी आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि राजकीय बालिका कन्या इण्टर काॅलेज से स्कूली छात्र-छात्रों गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों व कर्मचारियों की पोस्टर, बेनर, स्लोगनों के साथ मतदाता जन जागरूकता रैली जीजीआईसी कालाढुंगी रोड से कालूसिद्ध चौराहा से होते बैंक, स्टेडियम होते हुए वापस जीजीआईसी पर पहुॅचकर समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा इस बार मतदाता दिवस के लिए निर्वाचन साक्षरता-सशक्त लोकतंत्र थीम निर्धारित की गयी है तथा राष्ट्र का यह 10वाॅ मतदाता दिवस होगा।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग, 13 जुलाई 2026: चतुर्दशी तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का राशिफल

उन्होंने बताया कि 100 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके मतदाताओ के साथ ही युवा मतदाताओं को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी बीएलओ तहसीलों के अलावा अपने-अपने बूथों पर प्रपत्र-6,7,8 तथा 8 क के साथ उपस्थित रहेंगे। मुख्य कार्यक्रम में भी प्रपत्र उपलब्ध होंगे। कोई भी मतदाता जोकि 1 जनवरी 2020 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका है अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकता है, इसके साथ ही कोई भी मतदाता अपना नाम हटाने एंव संशोधन करा सकता है। उन्होंने बताया कि मुख्य समारोह में कलाकारों एवं विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाता जागरूकता के सम्बन्ध में भी जानकारी दी जायेगी। जनपद में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में मतदाता शपथ भी दिलायी जाएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440