उत्तराखंड के 11 जिलों में 27 जून तक होगी बारिश, 25 जून तक येलो अलर्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून डेस्क। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में 27 जून तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। विभाग ने 25 जून तक येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क बना रहेगा।

सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून, अल्मोड़ा और चंपावत में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में मौसम साफ रहने की संभावना है।

मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। शेष पर्वतीय जिलों में बादलों की गर्जना के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

बुधवार को राज्य के सभी पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के संकेत हैं। इस दौरान गरज-चमक की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में इस दिन भी बारिश की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार 25, 26 और 27 जून को भी प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का क्रम बना रह सकता है। जबकि मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों से मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440