पेट के कीड़ो से मुक्ति दिलाएंगे ये घरेलू उपाय

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। पेट में अचानक दर्द होना, भूख न लगना, गुदा के आस-पास खुजली होना, लगातार कफ बनना, उल्टी जैसी समस्या अगर आपके बच्चे को भी होती है। तो इसकी वजह पेट में कीड़े की समस्या भी हो सकती है। डॉक्टर के पास ले जाने के अलावा आप कुछ घरेलू उपायों से भी इस समस्या का निजात पा सकते हैं।

पपीता
कच्चे पपीते के एक चम्मच दूध में एक चम्मच शहद और 4 चम्मच उबला पानी मिलाकर पीने से भी कीड़े मरते हैं।

अजवायन
अजवाय न में एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं। अजवायन के चूर्ण में उतनी ही मात्रा में गुड़ मिला कर गोली बना कर तीन से चार दिन तक तीन-तीन बार सेवन कर ने से पेट के कीड़े मरते हैं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी जेल के बाहर खूनी साजिश का शक! बाजपुर से पीछा करते हुए पहुंचे बदमाश, पुलिस ने 3 को दबोचा

लौंग
कोलेरा, मलेरिया और टीबी से दूर रखने में भी लौंग मदद करता है। लौंग को पानी में भिगोकर रखें और उसके पानी को बच्चे को पिलाने से भी कीड़े की समस्या से राहत मिलती है।

अदरक
सेहतमंद बने रहने के लिए बेहद जरूरी है पोषक तत्व, नित्य सेवन करें मीठा नीम अदरक इससे खाना पचाने की शक्ति बढ़ती है। साथ ही यह एसि डिटी, पेट में इंफेक्शन व अन्य पाचक संबंधित बीमारियों से बचाता है। बच्चों को खाली पेट अदरक का रस पिलाने से भी राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में मिलावटखोरों और कालाबाजारियों की अब खैर नहीं! CM धामी के निर्देश पर सख्त हुआ प्रशासन

लहसुन
पेट की समस्या दूर करने के साथ ही आंतों को साफ करने में भी लहसुन कारगर होता है। लहसुन की चटनी में सेंधा नमक मिलाकर सुबह-शाम खाने से भी कीड़ों की समस्या दूर होती है।

-खाने से पहले और टॉयलेट का इस्तेमाल करने के बाद बच्चे हाथ जरूर धोएं। साथ ही खेल कर आने या स्कूल से आने पर भी हाथ जरूर धुलवाएं। घर को साफ रखें।
-ध्यान रखें कि बच्चे फिल्टर या उबला पानी ही पीएं। नियमित तौर पर बच्चों के नाखून काटें।
-सब्जियों और फलों का सेवन अच्छी तरह धोकर या पकाकर ही करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440