कृष्ण जन्माष्टमी में मोरपंख से जुड़े ये उपाय आपको धनवान बनाने में मददगार साबित होंगे

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। भगवान कृष्ण को मोरपंख अति प्रिय है। आपने देखा भी होगा की भगवान कृष्ण के मुकुट में हमेशा मोर पंख रहता है। ऐसा माना जाता है कि मोर पंख ग्रह दोष दूर करने के साथ ही नकारात्मक ऊर्जा को भी समाप्त करता है। आज कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर यदि आप मोर पंख से जुड़े कुछ उपाय आजमाते हैं तो आपको इसका फल जल्द ही मिल जाएगा। तरक्की मिलने के साथ आपको आर्थिक लाभ भी होगा। आइए जानते हैं मोर पंख के उपाय।

जन्माष्टमी पर मोर पंख का विशेष महत्व होता है। जन्माष्टमी की पूजा इसके बिना अधूरी मानी जाती है। भगवान कृष्ण को मोरपंख अधिक प्रिय है। मान्यता के अनुसार, इस दिन मोरपंख से जुड़े कुछ आसान से उपाय करने से व्यक्ति को जीवन बदल सकता है। आपके लिए तरक्की के रास्ते खुलने के साथ ही साथ ही धन धान्य में भी वृद्धि होती है। इसी के साथ घर परिवार में खुशहाली बनी रहती है। आइए जानते हैं मोर पंख के आसान उपाय। जो जन्माष्टमी के पूरे दिन आप कभी भी कर सकते हैं। मोरपंख से जुड़े ये उपाय आपको धनवान बनाने में मददगार साबित होंगे।

धन संपत्ति लाभ के लिए मोर पंख के उपाय
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के जन्म हो जाने के बाद एक मोर पंख लें और उसे भगवान कृष्ण को स्पर्श कराके अपने पर्स में रख लें। ऐसा करने से भगवान कृष्ण के साथ साथ आपको माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। साथ ही घर में धन धान्य में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में हकीम के यहां गर्दन की मालिश के बाद मीनाक्षी की मौत, एक्सपर्ट डॉ. अंकिता चांदना ने दी सावधानी की सलाह

वास्तु दोष दूर करने के लिए मोरपंख के उपाय
जन्माष्टमी की रात जब भगवान कृष्ण की जन्म हो जाए उसके बाद मोर पंख की पूजा करके उसे उठाकर अपने घर की पूर्व दिशा में रख दें। ऐसे करने से आपको घर का हर प्रकार का वास्तु दोष दूर हो सकता है।

पति-पत्नी का मतभेद दूर करने के लिए मोरपंख के ये उपाय
अगर किसी पति पत्नी में अधिक मतभेद रहता है तो जन्माष्टमी के दिन मोर पंख से जुड़े उपाय यदि कर लिए जाएं तो व्यक्ति के जीवन में सुख शांति आती है। साथ ही पति पत्नी के रिश्ते भी मधुर होते हैं। दो मोर पंख लें और उन्हें अपने बेडरूम की पूर्व या उत्तर दिशा में लगा दें।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 71.58 लाख मतदाता; छूटे नाम जोड़ने के लिए 7 अक्टूबर से विशेष अभियान

घर में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए मोरपंख के उपाय
मोर पंख के पंखे से कान्हा को पंखे से हवा करनी चाहिए, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है। साथ ही भगवान कृष्ण की आप पर कृपा भी बनी रहती है।

बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए मोरपंख के उपाय
बच्चों को बुरी नजर बचाने के लिए भी मोरपंख बड़ा काम आता है। इसके लिए जन्माष्टमी के दिन मोर पंख लें और फिर उसे भगवान कृष्ण को टच कराने के बाद उसे रख लें। जब भी बच्चे को बुरी नजर लगे तो उस मोरपंख को उठाकर बच्चे के सिर पर सात बार घुमा दें।

रिश्तों को मधुर बनाने के लिए मोरपंख के उपाय
यदि किसी की लव लाइफ में आपसी तालमेल कम है या दोनों के वैचारिक मतभेद अधिक रहते हैं तो बांसुरी के साथ मोर पंख भगवान कृष्ण को अर्पित करें। ऐसा करने से आपके पार्टनर का झुकाव आपकी तरफ होगा। साथ ही आप दोनों का एक दूसरे से तालमेल भी बढ़ेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440