ये टिप्स खराब मूड को बना देंगे बेहतर

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। हर किसी को अपनी लाइफ में अच्छे-बुरे दौर से गुजरना पड़ता है। हालांकि ये हमेशा के लिए नहीं होता है। आपने बड़े बुजुर्गों को भी कहते सुना होगा की अच्छा समय है तो बुरा भी आएगा और बुरा समय है तो ये भी जल्दी बीत जाएगा। बस धैर्य रखने की जरूरत होती है। ऐसे में किसी एक चीज को पकड़कर उदास रहना सही नहीं है।

कई बार ऐसा होता है कि कुछ बुरा होने पर हम निराश हो जाते हैं। तनाव और डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। आगे के लिए बेहतर नहीं सोच पाते या फिर उस बुरे वक्त को भुला ही नहीं पाते है। अगर आप भी ऐसी किसी परिस्थिति से गुजर रहे हैं तो ये लेख आपके काम आ सकता है। हम आपको कुछ ऐसे असरदार टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप बुरे दिन में भी खुश रह सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-

खुद से बात करें
जब भी आपका मन उदास हो, तो सबसे पहले खुद से ईमानदारी से बात करें। जो भी बातें आपको परेशान कर रही हैं, उन्हें स्वीकार करें। मन में ये दोहराते रहें कि ये दिन भी बीत जाएगा। अच्छा समय जल्दी आएगा। इससे आपको खुशी मिलेगी। आप खुद को दोष देने से बचें।

यह भी पढ़ें -   8 अगस्त को हल्द्वानी में शक्ति प्रदर्शन करेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे

पेपर पर लघ्खिें फीलिंग्स
अगर आपको कोई बात परेशान कर रही है और आप उसे कघ्सिी से शेयर भी नहीं कर पा रहे हैं तो अपनी भावनाओं को कागज पर लिखना शुरू कर दें। आप चाहें तो इन्घ्हें बाद में जला भी सकते हैं। ऐसा करने से आपका मन हल्का होगा। निगेटिव फीलिंग का असर भी कम होगा।

प्राकृति के साथ बिताएं समय
अगर आप बहुत ज्यादा उदास हैं और आपको कघ्सिी से बातचीत करना भी पसंद नहीं आ रहा है तो आप खुले वातावरण में जाएं। नेचर सब कुछ ठीक कर देता है। आप आसपास के पार्क में जाकर बैठ सकते हैं या फिर वॉक कर सकते हैं। आप गार्डनिंग भी कर सकते हैं। इससे आपको अच्छा महसूस होगा।

यह भी पढ़ें -   जन्मदिन पर मुकेश बोरा ने दोहराया किसानों के हित का संकल्प, बोर्ड बैठक में दुग्ध संघ की योजनाओं और भविष्य की रणनीति पर मंथन

अपनी हॉबीज पर ध्यान दें
ऐसे समय में आप वो काम करें जो आपको खुशी देती हो। ऐसा करने से आपको सुकून मिलेगा। आप पसंदीदा गाना सुन सकते हैं या खुद भी गा सकते हैं। पुरानी तस्वीरें देखने से भी मन अच्छा होता है। ये छोटी-छोटी चीजें दिल को सुकून देती हैं।

सोशल मीडिया से बना लें दूरी
जब भी आपका मूड खराब हो तो सोशल मीडिया से दूरी बनाना ही बेहतर होता है। ये ज्यादा निगेटिविटी ला सकता है। आप दूसरों की ‘परफेक्ट लाइफ’ देखकर खुद को कमतर समझने लगते हैं। इसलिए ऐसे दिनों में खुद को इंटरनेट से थोड़ा ब्रेक देना बेहतर होता है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440