देवलचौड़ से उड़ाई चोरों बाइक, मामला दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में वाहन चोरों को पुलिस भय नहीं सता रहा है, वह आये दिन वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। इस क्रम में चोरों ने यातायात नगर चौकी क्षेत्र से एक और बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 14 अगस्त को देवल चौड़ एकता विहार मानपुर पश्चिम निवासी कमल बाबू मौर्या ने अपनी बाइक संख्या यूके04 एबी- 2411 को लेकर देवल चौड़ किसी कार्य के लिये गया और अपनी सड़क किनारे खड़ी कर दी। लेकिन जब वह कुछ देर बाद लौटा तो उसके पैरों के तले से जमीन खिसक गयी। उसने देखा की उसकी बाइक गायब थी। उसने बाइक की आस-पास खोज-बीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर वह पुलिस की शरण में पहुंचा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   17 मई 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440