चोरों ने बंद घर से उड़ाये लाखों के जेवरात और नगदी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में इन दिनों चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। चोर आए दिन किसी न किसी घर अथवा प्रतिष्ठान को अपना निशाना बना रहे हैं। लेकिन पुलिस चोरों को गिरफ्तार कर पाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। जिसके चलते चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं और वह एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। चोरों द्वारा नगर की घनी आबादी में रह रहे एक परिवार के सदस्यों को घर बंद कर बाहर जाना महंगा पड़ गया। पीड़ित द्वारा पुलिस को तहरीर सौंपी है जिसपर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तहरीर के अनुसार हीरानगर निवासी सौरभ सोनकर पुत्र भोले शंकर सोनकर बीती 14 जुलाई को परिवार के साथ घर से बाहर गये हुए थे। तीन दिन पहले जब वह वापस लौटे तो घर के ताले टूटे देखकर उनके पैंरों तले जमीन खिसक गई। अंदर जाकर देखा तो अलमारी के लॉकर भी टूटे हुए थे। जबकि अलमारी में रखे लाखों के जेवरात, नगदी गायब थी। इसके अलावा चोर घर में लगा सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर भी ले उड़े। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। हीरानगर चौकी पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस को तहरीर सौंप दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बड़ी खबर… पहाड़ों की मुश्किल राहों का आसमानी समाधान? अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने उड़ाया पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल, 40 मिनट का सफर 12 मिनट में पूरा करने का दावा
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440