हल्द्वानी महानगर में चोरों ने उड़ाई रेलवे क्रासिंग के पास खड़ी मोटर साइकिल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वाहन चोरों का ताडंव थमता नजर नहीं आ रहा है। आये दिन कहीं न कहीं से वाहन चोर वाहनों में अपने हाथ साफ करते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आज नजर आया जहां चोरों ने एक बाइक में हाथ साफ कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में नवाड़खेड़ा गौलापार निवासी मनोज कुमार ने कहा है कि वह बीते दिवस अपनी बाइक संख्या यूके 04एल-2332 में सवार होकर हल्द्वानी आया हुआ था। जहां उसने अपनी बाइक रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़ी कर दी। जब वह कुछ देर बार वापस लौटा तो बाइक अपने स्थान से गायब देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने बाइक की आस-पास तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर वह पुलिस की शरण में पहुंचा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440