चोरों ने घर के बाहर रखे सरिया के बंडल पर किया हाथ साफ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में चोरों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। चोरों ने घर के बाहर रखे सरिया के बंडल पर हाथ साफ कर दिया। तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के इन्द्रानगर में रहने वाले मोहम्मद हनीफ ने अपने घर के बाहर एक कुंतल सरिया रखी हुई थी। हनीफ का कहना है कि बीते दिवस वह ठेली लगाने चला गया। इस बीच दोपहर में चोरों ने सरिया पर हाथ साफ कर दिया। शाम को जब वह वापस लौटा तो सरिया गायब देख उसके पैरोंतले जमीन घ्खिसक गई। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घटना के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   युवा वैश्य महासभा चुनाव की तैयारियां तेज, रूपेंद्र नागर को सौंपी मुख्य चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440