बीएसएनएल की फाईबर केबिल पर किया चोरों ने हाथ साफ, पुलिस को सौंपी तहरीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां महानगर के मंडी चौकी क्षेत्र में बिछ रहीं बीएसएनएल की फाईबर केबिल पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में आवास विकास कॉलोनी निवासी विक्की खान पुत्र ताहिर खान का कहना है कि वर्तमान में महानगर में बीएसएनएल की फाईबर केबिल बिछाने का कार्य चल रहा है। बीते दिवस अज्ञात चोरों ने मंडी बाइपास स्थित फायर ब्रिगेड के कार्यालय के पास से दो केबिल के बंडल चोरी कर ले गये हैैं। सौंपी तहरीर में पुलिस से अज्ञात चोरों को गिरफ्तार कर केबिल बरामदगी की गुहार लगायी है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 22 जुलाई 2026, बुधवारI जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440