समाचार सच, हल्द्वानी। गोरापड़ाव में खड़े तीन ट्रकों में से अज्ञात चोरों ने मोबाइल फोन व नगदी उड़ा ली और फरार हो गये। पीड़ित चालकों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश, रामपुर जिले के म्यूड़ी थाना केमरी तहसील मिलक निवासी राकेश पुत्र जगदीश ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि बीती 3 जुलाई को वह अलीगढ़ से सीमेंट से भरा ट्रक लेकर यहां गोरापड़ाव आये थे। थकान के कराण वह सो गये। उसके साथ दो अन्य ट्रक भी खड़ें थे। देर रात मौके का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने ट्रक के दरवाजे की जाली काटकर नगदी व मोबाइल फोन चोरी कर लिए। उसने बताया कि उसके ट्रक से दो मोबाइल व 12 हजार की नगदी के अलावा उसके साथी चालक शिवा के ट्रक से मोबाइल फोन और तीसरे चालक गौरव शर्मा के ट्रक से भी नगदी चोरी हुई है। पीड़ितों ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















